लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (89) का शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर तेजा खेड़ा लाया गया। आज तेजा खेड़ा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीँ आज पिता के निधन पर उनके छोटे बेटे अभय चौटाला ने सोशल मीडिया पर लिखा- पिताजी का निधन सिर्फ हमारे परिवार की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की व्यक्तिगत क्षति है, जिनके लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष, उनके आदर्श और उनके विचार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दादा ओपी चौटाला को लौहपुरुष बताया। तेजा खेड़ा फार्महाउस पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को अंतिम श्रद्धांजलि दी। अपने पिता ओम प्रकाश चौटाला के अभय चौटाला बेहद करीब थे। उनके जाने का सबसे ज्यादा गम उनकी आंखों में साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। 5 बार मुख्यमंत्री रहे ओपी चौटाला की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए तेजाखेड़ा फार्म हाउस में रखी गई है। उनका शरीर तिरंगे में लपेटा गया है
ओ पी चौटाला का आज होगा अंतिम संस्कार, पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट हरी पगड़ी-चश्मा पहनाया
