नैनीताल : एक दिन पहले कम हुई जंगल की आग फिर विकराल रूप लेने लगी है। प्रभावित जिलों के कुछ इलाकों में तो आग जंगलों को जलाते हुए तेजी से आबादी वाले क्षेत्रों में बढ़ रही है। आग और आबादी के बीच फायरकर्मी और वन कर्मी इसे आगे बढ़ने से रोने में लगे हुए हैं। एक जगह आग बुझाई जाती तो दूसरी जगह सुलगते हुए जंगल फिर से जलने लगते हैं। इससे संबंधित क्षेत्र में रहने वाले लोग दहशत में हैं और उस शख्स को कोस रहे हैं जिसकी वजह से जंगलों की आग ने विकराल रूप ले लिया है।
पातालदेवी के पास रविवार देर रात जंगलों में लगी आग से लोगों में दहशत बढ़ गई है इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। जिसके बाद फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहां पर मुकेश पथनी, प्रकाश पांडे, कल्पना, मोनिका आदि मौजूद रहे। इधर, रविवार को सिटोली, सुनोला के पास जंगलों में आग लग गई। देखते ही देखते जंगल के चार हेक्टेयर से अधिक दायरे को अपनी चपेट में ले लिया।

