देह व्यापार का भंडाफोड़,14 लड़कियां हिरासत में

देहरादून : एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापेमारी की है। छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लड़कियों को धरदबोचा गया है। वहीं पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है।  देर रात रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का धंधा किए जाने की खबर है जहां पुलिस तुरंत पहुंची। यहां पहुंचते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को हिरासत में ले लिया है। एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सहसपुर थाना अध्यक्ष ग्रीस नेगी ने बताया कि  छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *