आज गुरूवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है। खबर है कि गोलीबारी इमरान के कंटेनर के पास हुई है। इस दौरान चार लोगों के घायल होने की भी खबर है। इमरान खान सुरक्षित है। पाकिस्तान मीडिया की हवाले से खबर है कि वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई थी।लेकिन पकिस्तान की एक मीडिया खबर की मानें तो,गोली लगने से इमरान खान घायल हुए है। उनके दाएं पैर में गोली लगी है और उन्हें करीब के ही अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस ने मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। पीटीआई ने बताया कि इमरान खान पूरी तरह सुरक्षित हैं।
पाकिस्तान में इमरान खान की रैली में फायरिंग,घायल होने की खबर

