हरिद्वार : हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास एक ढाबे में गैस सिलिंडर लीक होने से आग लगी और थोड़ी ही देर में अन्य दुकानें भी आग से झुलस गयीं। अग्निशमन विभाग की दो यूनिटों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन आग से तीनों दुकानों में सामान जलकर राख हो गया। सामान जलने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।व्यापारियों के साथ ही श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एफएसओ मायापुर शिशुपाल सिंह नेगी ने दो फायर यूनिट मौके पर रवाना की।
हरकी पैड़ी के हुआ बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर हुआ लीक-तीन दुकाने आईं चपेट में

