नई दिल्ली : आज भी सप्ताह के आखिरी दिन में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट है, आज शुक्रवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के हरे निशान पर शुरुआत हुई लेकिन अंत में दोनों सूचकांक फिर से गिरावट पर आकर बंद किए गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 137 अंक टूटकर 52,794 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 26 अंक फिसलकर 15,782 के स्तर पर बंद किया गया।
हरे निशान पर शुरू- सेंसेक्स 480 अंक या 0.91 फीसदी बढ़कर 53,410 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी ने 164 अंक या 1.04 फीसदी उछलकर 15,972 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। मार्केट खुलने के साथ वलगभग 1486 शेयरों में तेजी आई, 397 शेयरों में गिरावट आई और 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

