आज रिलीज़ हुआ फिल्म राधे श्याम का ट्रेलर,रोमांटिक पोस्टर किया गया साझा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह और लाखों के दिलों की धड़कन अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म  ‘राधे श्याम’ को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं। इस फिल्म में प्रभास एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ केमेस्ट्री रचाते नज़र ाएंगें।  जिसकी एक झलक फिल्म के गानों में नज़र आ रही है। ये फिल्म आगामी 14 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेहद संजीदगी से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच आज यानी 23 दिसंबर को फिल्म का ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट हैदराबाद में आयोजित किया गया है। ये इवेंट रामोजी फिल्म सिटी में होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं।
 
ये इवेंट मेकर्स के लिए काफी ज्यादा खास है और इसी वजह से आज जोरो शोरों से इसकी तैयारियां चल रही हैं। दरअसल, आज इस ग्रैंड इवेंट में मेकर्स फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसमें उन्होंने मूवी  रोमांटिक पोस्टर साँझा किया है। जिस पर लिखा है, ‘आज ट्रेलर लॉन्च हो रहा है। राधेश्याम की मनमोहक दुनिया को देखने के लिए आप और इंतजार नहीं कर सकते। आज इसकी एक झलक मेरे प्रिय प्रशंसकों के लिए लॉन्च किए जाने वाले ट्रेलर के साथ साझा कर रहा हूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *