भीषण आग लगने से तीन की मौत और छह घायल

कानपुर : आपको बतादें की पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना फजलगंज में स्थित एसके इंडस्ट्रीज फैक्टरी गड़रियनपुरवा चौकी क्षेत्र में साइकिल की गद्दी और पैडल तैयार किए जाते हैं जिस फैक्ट्री में शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। खबर पाते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर  पहुंची। और आग बुझाई। 11 लोगों को रेस्क्यू करकेकड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया है और इस भीषण आग हादसे में पांच लोगों को सकुशल निकाला और छह लोग घायल हुए और इसके अलावा तीन लोगो मौत हो गई है। दो लोगों का इलाज जारी है और एक को डिस्चार्ज भी किया गया है।

अग्निकांड में तीन लोगों की मौत
कानपुर में इस फैक्टरी में लगी आग से जयप्रकाश सिंह (50) पुत्र राजेंद्र सिंह परिहार निवासी जनपद उन्नाव, नरेंद्र (40) उर्फ दिन्नू सैनी पुत्र स्व. श्री महावीर सैनी निवासी थाना सचेंडी कानपुर नगर और प्रदीप (28) उर्फ राजू पुत्र राम कुमार गौतम निवासी छतरपुर थाना, शिवराजपुर कानपुर नगर शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *