देहरादून : कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और युवक के बीच झगड़ा मारपीट के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है जिसपर कार्रवाई करते हुए मामला अब अधिक बढ़ गया है। सीएम धामी ने डीजीपी को पूरे मामले जांच के आदेश दिए थे। आज बुधवार को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पीआरओ और गनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। देर रात युवक पर भी मामला दर्ज हुआ है।
ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने बताया कि सुरेंद्र नेगी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बलवा मारपीट व गाली गलौज की धाराओं पर मुकदमा हुआ है।
मंत्री जी ने बताई बात –
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हम जाम में खड़े थे की वहीँ दो बाइक सवार आए गालिया देने लगे विरोध किया तो कॉलर पकड़कर हाथापाई कर दी। इस बीच हमारा कुर्ता फट गया। सुरक्षाकर्मी ने रोका तो उनकी वर्दी फाड़ दी गई।मंत्री के थप्पड़ खाने वाला युवक सुरेंद्र नेगी नगर निगम ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र के निवासी हैं।

