प्रसिद्ध फास्ट-फूड कंपनी मैकडॉनल्ड्स ने लिया बड़ा फैसला,cc

विश्वव्यापी फास्ट फ़ूड कंपनी मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) सबकी पहली पसंद बन चुका है। जिसनें कल बीते दिन  मंगलवार को अपने प्रसिद्ध हैप्पी मील खिलौनों में प्लास्टिक को कम करने की बड़ी घोषणा पर हरी झंडी दिखाई है। अमेरिका स्थित फास्ट-फूड कंपनी ने साल 2025 तक दुनियाभर में हैप्पी मील खिलौनों में प्लास्टिक घटाने की घोषणा की है। मैक्डोलाल्ड्स कंपनी ने इस विषय पर कहा है कि खिलौनों को गत्तों से और रीसायकल किए जाने वाले माल से तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। 

मंगलवार को मैकडॉनल्ड्स ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि वह प्लास्टिक को अधिकतर कम करने के लिए तीन डायमेंशन वाले कार्डबोर्ड खिलौनों और प्लांट-आधारित सामान के साथ बोर्ड गेम जैसे विकल्पों पर विचार काफी समय से कर रही थी।  कंपनी के चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर Jenny McColloch ने बताया कि कुछ सालों में पूरे विश्व में हर हैप्पी मील में मिलने वाले हैप्पी मील खिलौने अधिक लम्बे समय तक चलने वाले होंगें। 

गौरतलब है कि यूके और आयरलैंड में मैकडॉनल्ड्स पहले ही हैप्पी मील में ग्राहकों को सॉफ्ट टॉय, कागज आधारित खिलौने या पुस्तकें उपहार करता है। एक साल में मैकडॉनल्ड्स एक अरब खिलौने बेचता है।मैकडॉनल्ड्स ने एक बयान में कहा कि, ‘हमारे हैप्पी मील खिलौनों के लिए अधिक रिन्यूबल, रीसाइकस और प्रमाणित सामग्री से वर्जिन फॉसिल फ्यूल आधारित प्लास्टिक के उपयोग में लगभग 90 फीसदी की कमी आएगी।’ वर्जिन प्लास्टिक को रीसाइकल के बजाय उत्पादित किया जाता है। हाल के वर्षों में विश्व की सबसे बड़ी फूड चेन ने प्लास्टिक को लेकर आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है।

अब  मैकडॉनल्ड्स के फास्टफूड प्रेमी यहाँ हल्दी वाला दूध और मसालेदार चाय का लुत्फ़ भी उठा सकेंगें।
मैकडॉनल्ड्स इंडिया अब हल्दी वाला दूध और मसालेदार चाय भी बेचेगा। मैकडॉनल्ड्स इंडिया ने अपने मैककैफे मेन्यू में दो नए इम्युनिटी वाले बेवरेज हल्दी लट्टे और मसाला कड़क चाय  भी सम्मिलित हो गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *