दिल्ली : आज संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली जंतर-मंतर पर महापंचायत का एलान किया जिसके बाद किसान महापंचायत को देखते हुए दिल्ली की सभी सीमाओं पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था देखी जा सकती है। किसान महापंचायत का ट्रैफिक पर भी साफ़ असर देखा जा सकता है। दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम से बुरा हाल है। महापंचायत में हिंसा बनने अलग-अलग राज्यों से किसानों दिल्ली पहुंचने लगे हैं। दिल्ली पुलिस ने किसानों को जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-यूपी सीमा पर गाजीपुर में प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में ले लिया है।
इन रास्तो को लेकर पुलिस की हिदायत-महापंचायत के चलते टालस्टाय मार्ग, संसद मार्ग, जनपथ रोड, अशोका रोड, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग और पंडित पंत मार्ग से बचने को कहा है। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बाहरी जिले के टिकरी सीमा, प्रमुख चौराहों, रेलवे पटरियों और मेट्रो स्टेशनों पर स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बल की पर्याप्त तैनाती है।

