कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘ज्विगाटो’ की शूटिंग में व्यस्त है। उनकी चर्चाए फिल्म को लेकर काफी गरम बनीं हुईं हैं । अपने टीवी शो के जरिए दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देने वाले कॉमेडी किंग बड़े पर्दे पर कमाल दिखाते नहीं दिख रहे हैं अब उनकी ये ‘ज्विगाटो’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी है। हालांकि, ओडिशा में इस फिल्म के लिए खास तोहफा दिया है और राज्य में एंटरटेनमेंट कर से छूट देने का एलान किया है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग भुवनेश्वर में की गई हैं।
युवाओं को मिलेंगे मौके
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को फिल्म के लिए मनोरंजन कर से छूट देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई है। सीएमओ की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘राज्य सरकार सक्रिय नीतियों के जरिए ओडिशा को फिल्मों की शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने में लगी है और इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ।राज्य के सीएम ने ‘ज्विगाटो’ की निर्देशक नंदिता दास के प्रयासों की तारीफ की है।’ ‘फिल्म की स्क्रीनिंग में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए थे।
कपिल शर्मा कर रहे हैं फ़ूड डिलेवरी,आखिर क्यों ?

