छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर माढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। मुठभेड़ में अब तक तीन वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गईं हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद हुई है। डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की टीम सर्चिंग अभियान पर गई थी। सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने कहा कि सुबह से मुठभेड़ जारी है। रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। सभी जवान सुरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ में तीन महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद

