सनातन धर्म पर अलग-अलग दलों के नेताओं के विवादस्पद बयान आते रहे हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में कहा था कि सनातन धर्म को लेकर हो रहा विवाद बेहद दुखद है। सनातन धर्म वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देने वाला कहा जाता है। धर्म जाति, पंथ और मजहब से ऊपर उठकर पूरे विश्व अपना परिवार कहने वाला धर्म है। इस पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण बात है।
सनातन धर्म को मानने वाली महिलाएं चीटियां दिखने पर उन्हें आटा खिलाती हैं और इसपर विवाद नहीं होना चाहिए। रक्षामंत्री लखनऊ में पत्रकारों से बात कर रहे थे। अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन जल्द होगा।

