उत्तराखंड में केजरीवाल का चुनावी दाव,पूर्व जवानों को सरकारी नौकरी देने का किया ऐलान

देहरादून : आज दिल्ली सीएम उत्तराखंड पहुंचे जहाँ उन्होंने आज सोमवार को अपने छठवें दौरे पर देहरादून में चुनावी बिगुल फूंका। सीएम केजरीवाल ने आज दून में परेड ग्राउंड में उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए नवपरिवर्तन अभियान का श्रीगणेश किया। आज सुबह राजधानी दून पहुँचकर केजरीवाल ने छठवें दौरे में दो बड़े एलान कर सैनिक वोट बटोरने की कोशिश की है जिसके तहत उन्होंने पूर्व में शहीद हुए जवानों के परिवारीजनों मिलेगी एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की बात कही। 
सीएम केजरीवाल ने आज सम्बोधन में कहा कि उत्तराखंड से सबसे ज्यादा लोग भारत माता की सेवा करने जाते हैं। ये शहीदों, देशभक्तों और वीरों की भूमि है। उत्तराखंड से कोई भी जवान, चाहे वो फौज से हो, पैरामिलिट्री फोर्स से हो या पुलिस से हो। जो देश सेवा करते हुए शहीद होगा उनके परिवार को हमारी सरकार एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान करती है। 

जवानों के सेवानिवृत के बाद हम देंगें नौकरी – 

आज सोमवार सुबह देहरादून पहुंचे सीएम अरविन्द केजरीवाल ने ये भी कहा कि रिटायरमेंट के बाद जवानों को आर्थिक दिक्कते होती हैं। उत्तराखंड में आप की सरकार बनती है तो एक्स सर्विसमैन को सीधे उत्तराखंड सरकार में नौकरी मिलेगी। वह उत्तराखंड के नए निर्माण के सहयोगी होंगें। 

आज उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली की जनता को 24 घंटे मुफ्त बिजली मिलती है, लगभग 35 लाख परिवारों के बिल जीरो आते हैं। उत्तराखंड की जनता को अगर 24 घंटे मुफ्त बिजली चाहिए तो इस बार आम आदमी पार्टी को वोट दें। यहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक महीने में 5000 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है, हर मंत्री को महीने की 4000 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है। और मैं जनता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दे दूं तो इनको मिर्ची लग जाती है।दूसरी पार्टी भी अब मुफ्त बिजली की बात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *