प्रदेश में बिजली संकट उभर रहा है, पिछले 24 घंटे में बिजली संकट की समस्या बढ़ती ही जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही छोटे कस्बों में भी बृहस्पतिवार को बिजली कटौती हुई। शुक्रवार के लिए यूपीसीएल ने बिजली की मांग 5.5 करोड़ यूनिट से भी ऊपर आंकी है। प्रदेश में जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, वैसे ही बिजली की मांग भी बेकाबू होती जा रही है। बीते दिन बृहस्पतिवार को सुबह से गर्मी के बीच बिजली की मांग रिकॉर्ड 5.4 करोड़ यूनिट तक था।हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के साथ ही कोटद्वार, हल्द्वानी से लेकर काशीपुर तक बिजली कटौती हुई। अभी कटौती की आंच से उद्योग बचे हुए हैं लेकिन फर्नेश इंडस्ट्री में भी कटौती हो रही है।
बिजली संकट : प्रदेश में 5.5 करोड़ यूनिट की मांग

