जयपुर : राजस्थान में एसीबी अधिकारियों ने बड़ी करवाई करते हुए एक ईडी अधिकारी को 15 लाख रुपये लेते हुए ट्रैप किया है। बताया जा रहा है कि यह अधिकारी नॉर्थ ईस्ट इंफाल में पोस्टेड है। नॉर्थ ईस्ट इंफाल के ईडी आफिसर नवल किशोर मीणा को एसीबी ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है, नवल किशोर के लिए एक बिचौलिया घूस मांग रहा था। घूस लेने वाले को भी एसीबी ने दबोच लिया है। कार्रवाई के बाद अब एसीबी मुख्यालय में दोनों से बातचीत होगी। एसीबी एसपी हेमंत प्रियदर्शी ने इसकी पुष्टि की है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के दोनों बेटों को ईडी की तरफ से समन जारी हुई है। अभिलाष डोटासरा को सात नवंबर और अविनाश डोटासरा को आठ नवंबर को दिल्ली ईडी ऑफिस पेश होने को कहा है।