भोपाल : लगातार अलग अलग राज्यों के बोर्ड परीक्षा के नतीजे आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज बुधवार 24 अप्रैल को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला हैं। बोर्ड की तरफ से नतीजे का एलान आज शाम 04 बजे किया जाएगा। छात्र रिजल्ट जारी होने पर अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे। नतीजे घोषित होने पर आपको नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा और आप सबसे पहले रिजल्ट देख पाएंगे। वहीँ आज परिणामों की घोषणा आज शाम 04 बजे होगी जो कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। एमपी बोर्ड के अधिकारी एमपी बोर्ड 10वीं पास प्रतिशत, टॉपर्स, कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीख और अन्य विवरणों की घोषणा भी करेंगे।
आज एमपी बोर्ड हाईस्कूल के नतीजे होंगे घोषित, इतने बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

