जॉलीग्रांट विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह,रक्षा मंत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

देहरादून : देहरादून की स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के पांचवे दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को डिग्रियां वितरित करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की , और साथ ही कहा कि अपनी पढाई के दौरान उन्होंने जो सीखा है उस ज्ञान को देश के उत्थान हेतु प्रयोग करें। दीक्षांत समारोह में प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी शामिल थे। विश्वविद्यालय के वीसी डॉ विजय धस्माना ने जानकारी दी कि इस दीक्षांत समारोह को सफल बनाने के लिए छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थी , जिसकेलिए वह सभी धन्यवाद के पात्र है। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के 24 टॉपर छात्र-छात्राओं को एकेडमिक अवार्ड, तीन छात्र-छात्राओं को स्वामीराम बेस्ट ग्रेजुएट अवार्ड, जबकि शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई।