दिल्ली का हाल-बेहाल,रविवार तक स्कूल बंद 

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ आने की सम्भावना है जिसके मद्देनज़र यहां आम जनजीवन पूरी तरह त्रस्त है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है।  दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बाधित की गई है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। 

इस स्थिति के चलते आगामी रविवार तक दिल्ली में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया है कि दिल्ली के मेटकाफ रोड स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां भर्ती 40 मरीजों को दूसरी जगह पर भेजा गया है। तीन वेंटिलेटर पर बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *