बॉलीवुड फिल्मों के सरताज खान सल्लू भाई यानी की सलमान खान से जुडी एक दिलचस्प खबर सामने आई है। जानतें तो हम सभी है कि फ़िल्मी सितारे फैन्स को हर तरह से आकर्षित करते हैं फैंस भी किस हद तक गुजरकर स्टार्स के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं, लेकिन एक खबर हम आपको बताते हैं जहाँ कोई फैन इस जिद पर अड़ गया है कि जब तक वह अपने पसंदीदा सितारे से मुलाकात नहीं, कर लेता वह घर नहीं बसाएगा। फैन का पसंदीदा सितारा कोई और नहीं, बल्कि सबके चहेते भाईजान सलमान खान हैं। इतना ही नहीं, इस फैन ने सलमान के नाम का टैटू भी अपने हाथ पर बनवाया हुआ है। वह बचपन से फिल्म देख-देख कर सलमान खान के फैन हो गए।
कौन है ये दीवाना फैन –
सलमान खान का यह प्रशंसक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का निवासी है। नाम है मोहम्मद यूसुफ। मोहम्मद यूसुफ ने अब तक सिर्फ इसलिए शादी नहीं की है, क्योंकि उसे सलमान खान से मिलना है। वो कहता है कि वो तब तक शादी नहीं करेगा, जब तक सलमान खान से नहीं मिल लेता। फैन सल्लू के लिए रोजाना डायरी लिखता है। सलमान के लिए इस फैन की दीवानगी का आलम ये है कि वो एक्टर की कई फिल्मों को 100 से ज्यादा बार देख चुका है। इस फैन को थिएटर से अवार्ड भी दिए गए हैं।’सलमान के इस फैन यूसीफ के हाथ पर जो टैटू बना है उसपर उसने लिखवाया है ‘सलमान खान आई लव यू’।
सलमान से मिलकर ही करेगा ये शख्स शादी,पढ़िए फैन की दीवानगी

