बिहार के गया में छात्रों का प्रदर्शन,ट्रेन की बोगी और इंजन में लगाई आग

गया : बिहार में आरआरबी – एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट के विरोध में परीक्षार्थियों का प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी है। आज बिहार के गया स्टेशन से ख़बर आ रही है की यहां छात्रों नें जमकर उत्पात मचाया है। आज सुबह से ही अभ्यर्थियों ने पतन-गया रेल रुट जाम कर रखा है। इसके बाद छात्रों को रोकने के लिए पुलिस नें लाठीचार्ज किया तो छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया और ट्रैन की एक बोगी में आग लगा दी।
बता दें कि 2 दिन पहले सोमवार को पटना से शुरू हुआ छात्रों का प्रदर्शन अब प्रदेश के कई जिलों में देखा जा रहा है। वहीं बुधवार को भी ये प्रदर्शन जारी है। गया में आज छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। आज प्रदर्शन में परीक्षार्थियों ने ट्रेनों को अपना निशाना बनाया और इस दौरान दो ट्रेनों व 3 इंजन में लगाई आग लगा दी. रेलवे की संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है. वहीं 3 घंटे से पुलिस व छात्रों के बीच पथराव हुआ।

गया में जब अभ्यर्थियों ने ट्रेनों में आग लगाई तो पुलिस बल ने काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया. ट्रेन की बोगियां और इंजन धू-धू कर जलने लगे। वहीं इस मामले पर गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने कहा कि हंगामा करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या दस हजार से भी अधिक है। वहीं उन्होंने कहा कि उत्पात मचाने वाले कुछ छात्रों की पहचान कर ली गई है, उन सभी पर कार्यवाही की जाएगी।
एसएसपी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अनुरोध किया है कि सरकार उन सभी शिकायतों को देख रही है जो अभ्यर्थियों ने की है। इसके लिए एक बोर्ड का गठन भी किया गया है जो पूरे मामलें की जांच करेगा। इसलिए आप लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। और शांति व्यवस्था बनाने में हमारा सहयोग करें।