मामा ने ही नाबालिग भांजी को बनाया हवस का शिकार

दिल्ली में मामा के रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है जहां किशोरी के साथ उसके मामा ने ही घिनौनी करतूत की। अब किशोरी डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत उपनिदेशक प्रेमोदय खाका हमदर्दी जताई और उसे उसके घर बुराड़ी पहुंचाया। किशोरी के आरोपी मामा उसे अपने साथ घर ले गया कहा कि बच्चों के साथ किशोरी का मन बहल जाएगा, लेकिन किसी को पता नहीं था कि किशोरी को अपने घर ले जाने की उसकी मंशा क्या है।

आरोपी प्रेमोदय खाका ने अपने घर लाने के कुछ ही दिनों बाद किशोरी की इज्जत पर हाथ डालना शुरू कर दिया। नवंबर 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक यह सिलसिला चलता रहा। आरोपी मुंहबोला मामा बनकर डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता था और पीड़िता किशोरी तिल-तिल घुटती रही डिप्रेशन में आ गई। किसी तरह अप्रैल 2021 में वह जिद करके अपनी मां के साथ वापस घर आई।  जहां उसकी तबियत बिगड़ी  मां इधर-उधर उसका इलाज करवाती नहीं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सात अगस्त को पीड़िता को पैनिक अटैक आया तो उसे सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हुई काउंसलिंग में पीड़िता ने अपने दिल के राज खोले और मामले का पूरा खुलासा कर दिया।
एक परिजन ने बताया कि पीड़िता और उसका परिवार झारखंड का रहने वाला है। फिलहाल यह लोग उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में रह रहे हैं। माता-पिता दोनों ही प्रिंसिपल थे। किशोरी के जन्म से पहले वर्ष 2002 में परिवार बुराड़ी स्थित चर्च जाता था। वहां इनकी मुलाकात आरोपी प्रेमोदय खाका से हुई।परिजन को यकीन नहीं हो रहा है कि प्रेमोदय ऐसी हरकत कर सकता है। अब परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *