राजधानी में आसमान से आग गिर रही है। रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 9 साल बाद 26 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। ह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली शहरी केंद्रों में मुंगेशपुर व नजफगढ़ इलाके में 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच चुका है। मौसम विभाग ने आज सोमवार से बुधवार तक के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है। इससे चिलचिलाती भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि, 31 मई को बारिश होने की आशंका जताई है। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।
Related Posts
95 साल के हुए आडवाणी,बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी
नई दिल्ली : भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है. वे 96 वां जन्मदिन मना रहे हैं.…
मुकेश सहनी के पिता की हत्या में आया नया एंगल,चार हिरासत में
दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी…
संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाएगा 25 जून : केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में…

