पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा नतीजा घोषित, लुधियाना की अदिति बनीं टॉपर

चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित हो गए हैं साथ ही इस बार का पास प्रतिशत 97.24 फीसदी रहा है। हर बार की तरह इस बार भी लडकियां आगे रहीं।  पहले तीन स्थानों पर लड़कियां रही हैं। लुधियाना के स्कूल तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमलापुरी की अदिति ने इस बार टॉप किया है और दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की अलीशा शर्मा रही है। तीसरे स्थान पर बाबा बकाला की करमनप्रीत कौर रहीं। इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। पंजाब बोर्ड ने 13 फरवरी से 5 मार्च तक दसवीं की परीक्षा आयोजित करवाई थी। करीब तीन लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *