देहरादून में बीते दिन मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सेंटीरियो मॉल केनिकट कंटेनर ने कार को टक्कर मारी जिसमें सेना के कैप्टन की मौत हो गई। उनके साथ बैठे एयरफोर्स के अधिकारी घायल हो गए। मृत अधिकारी की पहचान श्रृजन पांडे निवासी गोमती नगर लखनऊ के रूप में हुई हैं। पांडे साढ़े तीन साल पहले क्लेमेंटटाउन में तैनात हुए थे। घायल साथी सिद्धार्थ मेनन हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कार और कंटेनर की टक्कर, सेना के कैप्टन का निधन

