लोहाघाट: प्रदेश में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के हॉस्टल में वार्डन पर छात्रों के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है मारपीट करने का और बाल काटने का और पिटाई का आरोप लगा है। इस प्रताड़ना से परेशान छात्र रात को थाने जा पहुंचे। उन्होंने आरोपी वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी प्रधानाचार्य ने आरोपी वार्डन को निलंबित किया है।
छात्रों ने वार्डन महेंद्र सिंह घरती ने मंगलवार देर रात नौ बजे अपने हाथ से ही सभी छात्रों को पिता और उनके बाल काटने को कहा जिसकी वजह से मंगलवार होने पर छात्रों ने बाल कटाने से मना किया तो आरोप है कि वार्डन महेंद्र सिंह इस पर भड़के और छात्रों के बाल जबरदस्ती काटने के साथ ही डंडे से पिटाई भी की।
एक छात्र को बुरी तरह से पीट दिया। वह हॉस्टल से भाग गया। छात्र के भागने के बाद कुछ छात्र लोहाघाट थाने में पहुंच गए। उन्होंने एसओ जसबीर सिंह चौहान को घटना की जानकारी दी।

