कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को दी विरोध की चेतावनी 

हैदराबाद : बिहार के बाद अब तेलंगाना में भी जातिवार जनगणना के लिए सरकार से मांग करने में लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेलंगाना दौरे से पहले, कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने बीते दिन गुरुवार को तेलंगाना में जातिवार जनगणना की मांग कर डाली। उन्होंने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है और साथ ही कहा है कि पार्टी इसके लिए हर मोर्चे पर लड़ेगी।  राव ने ये भी कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी में वृद्धि हुई है, और विभिन्न राज्यों में सरकारों के प्रमुखों द्वारा उठाई गई जाति-वार जनगणना के बारे में भी जिक्र किया। 

बिहार का आया उदाहरण-
राव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उदाहरण दिया जो कई महीनों से जातिवार जनगणना की मांग को लेकर मुखर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने भी 2008 में कहा था कि जातिवार जनगणना होना जरूरी है।  इसके अलावा राव ने कहा कि मोदी पहले ओबीसी पीएम हैं और हम बहुत खुश थे। लेकिन आठ साल में उन्होंने ओबीसी के लिए उन्होंने किया क्या है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *