वाराणसी: छोटी दीपावली के दिन आज बुधवार को बुरी खबर मिली है जहाँ बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सुबह वाराणसी के डाफी क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ है। एनएच-दो पर सत्कार होटल के समीप मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार चार महिलाओं की मौत हो गई है, इस हादसे में अन्य 19 लोग भी बेहद जबकि 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप पर सवार लोग दिवाली पर्व मनाने के लिए बरेली से बिहार के दाउद नगर (औरंगाबाद) पहुँच रहे थे।
पिकअप पर कुल नौ परिवारों के 25 लोग सवार थे। सभी रोजी-रोटी के लिए बरेली रहते थे। दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए किराए के पिकअप से अपने घर जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।
वाराणसी में पिकअप पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 19 घायल

