गढ़वाल विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के असंबद्धता के मामलें पर हाईकोर्ट ने पूर्णतः रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले से डीएवी सहित 10 कॉलेजों को राहत प्राप्त हुई है। डीएवी सहित 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को इसी सत्र से विश्वविद्यालय कार्यपरिषद ने असंबध किए जाने का फैसला लिया था। प्रदेश के 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों की संबद्धता खत्म करने के साथ ही विवि से जुड़े 72 प्राइवेट कॉलेजों की संबद्धता पर खतरा लटका हुआ है।
इन कॉलेजों की संबद्धता अगले साल से खत्म करने का फैसला लिया था और यह फैसला पिछले साल 20 जून को हुई शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकार व यूजीसी की संयुक्त बैठक में लिया गया था। अब कॉलेजों का कहना है कि विवि के 2009 में पारित एक्ट के अंतर्गत उन्हें असंबद्ध नहीं हो सकती।

