Turkey : फलस्तीन समर्थकों का हमला,पुलिस से भिड़े लोग

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध खत्म होने की कगार पर अभी भी नहीं दिख रहा है। एक-दूसरे तरफ से रॉकेट की बारिश हो रही है। इस्राइली सेना ने हमास के एक एक आतंकी को खत्म करने का ठाना है। अमेरिका इस्राइल के साथ दे रहा है। उसके विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच, गाजा पर वार्ता के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के अंकारा पहुंचने से कुछ घंटे पहले, रविवार को फलस्तीन समर्थक लोगों ने अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने की कोशिश की। तुर्किए पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए आंसू गैस और पानी  की बौछार की और प्रदर्शनकारियों को इधर उधर किया। इस भीषण युद्ध में अभी तक युद्ध में करीब 11 हजार लोगों की मौत हुई है। गाजा में मरने वालों का आंकड़ा अधिक है। यहां मानवीय संकट बढ़ता जा रहा है। गाजा में मानवीय संकट बदतर होने के कारण तुर्किए लगातार इस्राइल की तीखी आलोचना में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *