कारीगर हत्याकांड का हुआ खुलासा,कौन निकला कातिल ?

प्रदेश में पुलिस ने तंदूर के कारीगर विजयपाल सिंह नेगी की मौत का मामला खोल कर रख दिया है जिसमें उसे दोस्तों ने ही शराब के नशे में झगड़े के बाद मार डाला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या के लिए प्रयोग किया गया पत्थर भी ढूंढ लिया है।

23 नवंबर को खारास्रोत में ठेके के पास विजयपाल का शव बरामद हुआ था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। टीम ने मौके से दो शराब की बोतलें और पका हुआ मांस भी बरामद किया है, मृतक के पास से मिले एक फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया गया और इसकी पहचान विजयपाल सिंह नेगी पुत्र शूरवीर सिंह नेगी निवासी 14 बीघा, कैलाश गेट मुनिकीरेती से हुई।

एसएसपी टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विजयपाल के भाई प्रेमपाल सिंह निवासी गांव चमियाला, घनसाली (टिहरी गढ़वाल) ने 25 नवंबर को थाने में हत्या की तहरीर दी थी। इसमें उसने बताया कि विजयपाल 19 नवंबर को शादी में तंदूर का काम करने ऋषिकेश आया था। घर वापसी नहीं होने पर मामला पुलिस तक जा पहुंचा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *