हरिद्वार जनपद में आज भी कोरोना संक्रमण के 49 मामले सामने आए हैं। इनमें लक्सर के गैर सरकारी शिक्षण संस्थान के 4 शिक्षक भी शामिल हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिले में नए सामने आए मरीज़ों में एक आपदा प्रबंधन अधिकारी तथा बहादराबाद स्थित स्वास्थ्य केंद्र का एक कर्मचारी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 6,947 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

