देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, मामलें 2997 हुए

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। शुक्रवार को देश में कोरोना के 640 नए मामले दर्ज हुए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना के कुल सक्रिय मरीज बढ़कर 2997 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि केरल में कोरोना से एक और मरीज की मौत हुई है। बीते दिन गुरुवार को केरल में तीन, कर्नाटक में दो और पंजाब में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। संक्रमण दर अभी देश में 1.19 प्रतिशत है। गुरुवार को देशभर में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 2669 थे, आज के आंकड़ों के मुताबिक, 2997 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में केरल में 265 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 2606 हो गए हैं। कर्नाटक में 13 मामले बढ़कर कुल मामले 105 हो गए हैं।

किन राज्यों में प्रभाव

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8 नए सक्रिय मामले मिले हैं, जिसके बाद राज्य में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 53 हो गए हैं। गुजरात में 32, गोवा में 16, तमिलनाडु में 104, तेलंगाना में 19 कोरोना के सक्रिय मामलें हैं।बीमारी के लक्षण दिखते ही डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *