ठण्ड से बचने का किया उपाय,चली गई जान 

नैनीताल : प्रदेश के नैनीताल में तल्लीताल क्षेत्र में ठण्ड से बचने के लिए अंगीठी जलाना बड़ी घटना का कारण बन गया। गैस से दंपती बेहोश हो गए और पड़ोसियों ने उन्हें बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत में कुछ राहत है, लेकिन महिला के गर्भ में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई जिससे महिला का बुरा हाल है। ललित अपनी पत्नी दीपिका के साथ तल्लीताल क्षेत्र में रहता है। बीते शनिवार रात ललित ने कमरे में अंगीठी जलाई और खाना खाने के बाद दोनों खाकर सो गए। देर रात अचानक ललित को चक्कर आने लगे तो किसी तरह उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने तक दोनों बेहोश हो गए थे।पड़ोसियों ने दोनों को बीडी पांडे अस्पताल ले गए। जहाँ उनका इलाज किया गया।महिला के गर्भ में मृतक भ्रूड़ की अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने पुष्टि की है। कहा है कि महिला को 24 घंटे के लिए अस्पताल में रखा गया है। 24 घंटे बाद मृत भ्रूण निकाला जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *