सिपाही ने की शिक्षक की हत्या, बरसाईं गोलियां

मुजफ्फरनगर जनपद में चंदौली से उत्तर पुस्तिकाएं लेकर आए शिक्षक और सिपाही के बीच विवाद के बाद शिक्षक की गोली मारकर हत्या की गई है।  नशे की हालत में सिपाही ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सिपाही भी उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए वाराणसी से शिक्षक के साथ ही आया था। बतादें कि वाराणसी से मूल्यांकन के लिए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार 14 मार्च को उत्तर पुस्तिकाएं लेकर जिले के लिए चला था। बीते दिन रविवार रात दो बजे वह एसडी इंटर कॉलेज के नजदीक एसएसपी आवास के सामने कॉपियां लेकर खड़े थे। इस दौरान सिपाही से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

नशे की हालत में सिपाही ने कारबाइन से गोलियां दाग दी और शिक्षक की गोली लगने से मौत हो गई। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि शिक्षक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चंदौली जिले के बैरठ का रहने वाला था। वह राजकीय हाईस्कूल, महगांव, वाराणसी में शिक्षक था। सिपाही भी वाराणसी की पुलिस लाइन में ही तैनात है। जिले में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *