जम्मू : आज शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अभी कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। काफी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर नाराज चल रहे थे और जम्मू में जो पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी उससे वो पहले ही इस्तीफा दे चुके थे। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पेज का इस्तीफा भेजा है। इसके साथ ही उनकी ओर से पार्टी नेता राहुल गांधी के लिए कहा गया है कि वो अनुभवहीन लोगों से घिरे हुए हैं।
सोनिया गांधी को पत्र –सोनिया गांधी को लिखे गए गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के पत्र में लिखा है, “बड़े अफसोस और बेहद भावुक दिल के साथ मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना आधा सदी पुराना नाता तोड़ने का फैसला किया है।”

