हरिद्वार: गौरतलब है कि हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव के परिणाम आ चुके हैं जिसके बाद राजनीतिक नेताओं के चल रहे दल बदलने के अभियान जारी हो गया है और कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश और उनकी बेटी आयुषी राकेश भाजपा में शामिल हुए है। लक्सर रोड स्थित जगजीतपुर में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। ममता राकेश की बेटी पंचायत चुनाव में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। वह भगवानपुर से ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी भी कर रही हैं। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस को फिर झटका,विधायक के बेटा और बेटी भाजपा में शामिल

