नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘पार्टी आज ‘नारी न्याय गारंटी’ की घोषणा कर रही है। ‘नारी न्याय गारंटी’ के तहत कांग्रेस 5 घोषणाएं हो रही हैं। उन्होंने गारंटियों के नाम भी गिनाए।
पहला वादा- महालक्ष्मी गारंटी के नाम से पहचाना जाएगा। इसके अलावा आधी आबादी पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री और सावित्रीबाई फुले छात्रावास गारंटी का ऐलान भी किया गया। खरगे ने कहा कि कांग्रेस की के तहत हर गरीब परिवार की एक-एक महिला को सालाना एक लाख रुपये की मदद होगी।
दूसरी घोषणा- आधी आबादी पूरा हक के तहत केंद्र सरकार के स्तर पर होने वाली नई भर्तियों में आधे से ज्यादा पदों पर महिलाओं का अधिकार होगा।