अंकिता भंडारी हत्याकांड केस में कांग्रेस की महिला नेत्रियों के केश उतरवाने के मामले में राज्य का राजनीतिक माहौळ काफी गरमाया हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के एक बयान के बाद अब कांग्रेस ने निशाना साधा है। पार्टी ने कहा है कि सरकार को चेताने के लिए महिला नेत्रियों के बाद कांग्रेस के बड़े नेता भी अब अपने केश दान करके प्रदेश सीएम धामी भेजे।
आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता हुई जिसमें पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सनातन धर्म की जानकारी ही नहीं है भाजपा कुछ नहीं जानती। अपनी पार्टी के काले कारनामों को छुपाने के लिए छोटा मुंह, बड़ी बात कटे हैं। कांग्रेस नेत्रियों की ओर से केश दान को वह सनातन धर्म से जोड़कर अपने अज्ञान को दिखाया है।
उन्होंने कहा कि जब यूपीए सरकार में सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने की बात आई थी, तब उन्हीं की पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री रहीं सुषमा स्वराज ने सोनिया के पीएम बनने पर अपने बाल कटवाने की शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का केश दान करना, सनातन संस्कृति का हिस्सा रहा है।

