नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटीं हुईं है। बतादें कि पहले कांग्रेस ने भरत जोड़ो यात्रा की थी अब लोकसभा चुनावों से पहले ‘भारत न्याय यात्रा’ शुरू करने का एलान किया है। 14 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस यात्रा को मणिपुर से रवाना करेंगे और 14 राज्यों से गुजरते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त की जाएगी।
यात्रा मणिपुर, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र आएगी। ये वे राज्य हैं, जहां कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन की आगामी लोकसभा चुनाव में संभावनाएं बेहतर होने की उम्मीद हैं। कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी की इस यात्रा से पूरे इंडिया गठबंधन समूह को लाभ होगा। साथ ही राहुल गांधी को भी राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत और लोकप्रिय नेता के रूप में उभारने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि गैर भाजपाई वोटरों को एकजुट करने में अहम भूमिका निबाहेगी ये यात्रा। इस तरह कांग्रेस पूर्वोत्तर में अपनी जड़ों को दोबारा मजबूत करने की कोशिश करती हुई दिखाई पड़ रही है।