नई दिल्ली : देश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के चलते आज शनिवार को राहुल गांधी ने सभी को चौंका दिया। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने तेलंगाना के भद्राचलम में आदिवासी समाज के साथ नृत्य किया। उन्होंने इसका वीडियो भी अपने ट्विट्टर अकाउंट से ट्वीट किया है, जिसमें वह आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ वो थिरक रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा है कि “हमारे आदिवासी हमारी संस्कृतियों और विविधता के भंडार हैं। आगे कहा, आदिवासी महिलाओं के साथ कोम्मू कोया लोकनृत्य का आनंद लिया।
तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। आज राहुल गांधी समेत अन्य पदयात्री करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। उनकी कला, उनके मूल्यों को व्यक्त करती है, जिनको हमें सीखना और संरक्षित करना चाहिए।” इस दौरान राहुल गांधी आदिवासी टोपी पहने हुए है। यह यात्रा आज शनिवार को तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू हुई थी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया है।

