उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद भले ही मौसम साफ है। दिन में चटक धूप खिलने से सर्दी का अहसास कम हो रहा है। लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड खूब परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके चलते रातें और भी सर्द होंगी। एक दिसंबर से अब तक के तापमान की बात करें तो दून में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। बीते चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे ही रह रहा है। इसके चलते दिन के मुकाबले रात के समय अधिक ठंड हो रही है और सर्द हवाएं खूब परेशान कर रही हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 22.3 डिग्री रहा। रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कमी के साथ 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। 17 दिसंबर से तापमान में और कमी आएगी साथ ही शीतलहर चलने की चेतावनी भी है। इसके कारण आने वाले दिनों में ठंड अभी और परेशान करेगी। बदरीनाथ धाम में शीतलहर का प्रकोप बना है। यहां सुबह और शाम को हाड़कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। धाम में इन दिनों मास्टर प्लान के कार्य चल रहे हैं, साथ ही आईटीबीपी, पुलिस और बीकेटीसी के कर्मचारी यहां तैनात हैं।
Related Posts
राज्य की चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ो रुपया बकाया,गन्ना आयुक्त ने दिए निर्देश
देहरादून : उत्तराखंड में चीनी की कुल 8 मिले है , और इन सभी आठ मिलों पर किसानों का 1500…
कजाकिस्तान से चोपता-तुंगनाथ पहुंचा हिमालयन बजर्ड
धीरे-धीरे बढ़ती ठंड के बीच कजाकिस्तान के हिमालयन बजर्ड पक्षी हिमालय की वादियों में सैरपर आने शुरू हो गए हैं।…
उत्तराखंड सचिवालय संघ : काम छोड़ दफ्तरों से बाहर आये सचिवालय संघ के सभी कर्मचारी
देहरादून : आज उत्तराखंड सचिवालय संघ के तत्वाधान में सुबह अनिश्चिकालीन हड़ताल की शुरुआत की गई है। इस हड़ताल में सभी…