Big Breaking : कौन बना कांग्रेस का नया कप्तान,गैर-गांधी को मिला पद 

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के निर्णय अभी-अभी सामने आ गए है। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हराकर चुनाव जीत लिया है। इसी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नये अध्यक्ष बन गए है। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 9385 पड़े थे। जिसमें से मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले है वहीं, शशि थरूर को 1072 वोट मिले है। अब कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम की औपचारिक घोषणा होना बाकी रह गया है।