बांकेबिहारी हादसा: यूपी मुखिया की टीम आज पहुंचेगी मंदिर,रिपोर्ट 15 दिन में होगी तैयार 

वृन्दावन : गौरतलब है कि हाल में जन्माष्टमी पर्व पर वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर परिसर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ जिसमें 2 मौतें भी हुईं। जिस वक्त ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रांगण में यह हादसा हुआ उस वक्त जनपद के तीन बड़े अधिकारी डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त मंदिर की ऊपरी मंजिल पर थे। मंदिर के सेवायत लगातार सवाल कर रहे हैं और प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने  पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित की है। ये कमेटी आज सोमवार को वृंदावन पहुंचेगी ऐसी खबर भी है। 

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री द्वारा गठित की गई जांच टीम सोमवार को वृंदावन आएगी। प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की अध्यक्षता में टीम गठित की है, जिसमें शामिल सदस्य अलीगढ़ के कमिश्नर गौरव दयाल वृंदावन बांके बिहारी मंदिर आकर जांच कर सकते हैं। जांच समिति 15 दिन में अपनी रिपोर्ट दायर करेगी। 
आपको बतादें कि रविवार की देर शाम प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर वहां के सेवायतों से मामले की पूरी जानकारी ली। हादसा कैसे हुआ, सीसीटीवी फुटेज भी देखे। कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर देखा कि किस तरह से पूरे मंदिर परिसर की निगरानी की जा सकती है। श्री बांके बिहारी मंदिर के लिए जल्द ही कॉरिडोर बनेगा और एक साथ 60 से 70 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।घटना के बाद से ही वह पल-पल के हालातों का जायजा अधिकारियों से ले रहे हैं। मृत श्रद्धालुओं के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे की जांच के लिए सरकार ने कमेटी बनाई है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अवश्य होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *