आज पीएम मोदी का भव्य रोड शो हो रहा है जिसमें उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी विधानसभा चुनाव के प्रचार में आज इस रोड शो में शामिल होने को पहुंचे हैं। इस दौरान वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री धामी भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने के लिए नई दिल्ली से लखनऊ पहुंच गए है।
आज शुक्रवार को सीएम धामी लखनऊ से वाराणासी के लिए रवाना हुए है। वाराणासी में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक रोड शो होगा। इस रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ मुख्यमंत्री धामी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री पिछले दो दिनों से नई दिल्ली में थे।

