नई दिल्ली में बीते दिन शुक्रवार को मीडिया से रूबरू हुए सीएम धामी ने कहा कि आपदा प्रबंधन पर विचार-मंथन के लिए नवंबर में एक कार्यक्रम आयोजित होगा जहां बड़े स्तर और संख्या में संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ पहुंचेंगे। कई पहलुओं पर चर्चा की जाएगी विस्तार से बिंदुओं पर बात होगी। हर साल उत्तराखंड को अत्यधिक बारिश और बर्फबारी के कारण आपदाओं को झेलना पड़ता है।
इसको ध्यान में रखते हुए हम विकास का एक मॉडल बना रहे हैं। खासकर अमृत काल के लिए। हमारा मॉडल पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था को संतुलित करना है ताकि लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। सीएम धामी ने कहा कि हिमालय को सुरक्षित और संरक्षित रखना हमारी जिम्मेद्दारी है और सभी को ये करना चाहिए।इसके अलावा इस विषय पर ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने पर सहमति बनी है। राज्य में रोपवे निर्माण के लिए फ्रांस की पोमा कंपनी के साथ करार किया गया। विंटर स्पोर्ट्स डेस्टीनेशन विकसित के लिए अमेरिका के केएन ग्रुप के साथ 4800 करोड़ रुपये के निवेश पर एमओयू किया गया।

