मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्हें आपदा शिविर राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल में रह रहे पीड़ितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। सीएम के सामने इस दौरान कई पीड़ित भावुक हुए और बुजुर्ग महिलाओं के आंसू छलक गए।
उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हुआ है। भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गईं। बीते दिन शनिवार को टिहरी के तिनगढ़ गांव में एक बार फिर भूस्खलन हुआ। 15 आवासीय मकान मलबे में दब गए। हालांकि प्रशासन ने सुबह ही इन घरों को खाली करा लिया था, जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ। विनकखाल इंटर कॉलेज में शिफ्ट किया गया।
टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के तोली गांव में देर रात किसी तरह बाहर भाग कर जान बचाई। मुख्यमंत्री पुष्कप सिंह धामी आज प्रभावितों का हाल जानने पहुंचे। सीएम ने कहा सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। सोमवार को गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय भी पहुंचे थे। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। आपदा प्रभावित गांवों के पुनर्वास और ट्रीटमेंट आदि कार्य के लिए जो भी प्रस्ताव आएगा उसके अनुसार बजट शीघ्र जारी करें।