हरिद्वार में आयोजित हुई विश्व हिंदू परिषद की बैठक, सीएम धामी पहुंचे

कनखल में श्री कृष्ण निवास आश्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल की बैठक आयोजित हुई है। इस बैठक में प्रदेश  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे बैठक के दौरान सीएम धामी ने संबोधन में कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता कानून जल्द ही लागू होगा। हरिद्वार बैठक में सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून का 90 फीसदी काम पूरा हुआ है और आगामी 30 जून को समिति अपनी रिपोर्ट शासन को पेश करेगी। समान नागरिक संहिता पर विशेषज्ञ समिति के जनसंवाद कार्यक्रम में तमाम धर्मों से जुड़े लोगाें ने अपनी बात रखी है। बैठक में मौजूद खुर्शीद अहमद सिद्दकी ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद पर्सनल लॉ बोर्ड पर इसका कैसा प्रभाव होगा। यह स्पष्ट करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *