प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को कारण बताओ नोटिस जारी कर भेजा है। चैंपियन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी विधायक मदन कौशिक के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगा है। चैंपियन ने यह आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के चलते उन्हें हराने के लिए कौशिक ने उनपर बयान जाबजी से घात किया था।
महेंद्र भट्ट ने प्रेस से बात करते हुए कहा है कि कौशिक पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन पर सार्वजनिक रूप से टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि पहले भी पार्टी के सभी मंत्रियों, विधायकों व पार्टी नेताओं से अनुरोध किया था कि वे सार्वजनिक रूप से ऐसे आचरण या बयानबाजी न करें इसे बचना ही ठीक है। पार्टी का अनुशासन इजाजत नहीं देता। कोई शिकायत है तो उसे अपनी बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए।उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है।

